Diary Of Shayari - शायरी कि डायरी

Monday 14 August 2017

Bhai Kya Hota Hai | Best Bhai Behan Rakhi Sms

  • वो भाई ही होता है- जो मन भर आने पर भी आंखों को न बहने दे। वो भाई ही होता है- जो दर्द बहन को अकेले न सहने दे।। वो भाई ही होता है- जो... thumbnail 1 summary
    वो भाई ही होता है-
    जो मन भर आने पर भी आंखों को न बहने दे।
    वो भाई ही होता है-
    जो दर्द बहन को अकेले न सहने दे।।

    वो भाई ही होता है-
    जो अनायास कह दे "मैं हूं ना"।
    वो भाई ही होता है-
    जो छोटी सी खुशी को भी कर दे दूना।।

    वो भाई ही होता है-
    जो खबर बहन की रखे पल-पल की।
    वो भाई ही होता है-
    जिसके रहते चिंता न हो कल की।।

    वो भाई ही होता है-
    जो बात-बात पर टोके, झिड़के,डांटे-डपटे।
    वो भाई ही होता है-
    जो प्यार करे औरों से कुछ हटके।।

    वो भाई ही होता है-
    जो मरते दम तक साथ निभाता है।
    वो भाई ही होता है-
    जो सूत की इक डोरी पर अपनी जान लुटाता है।।

    वो भाई ही होता है-
    जो पिता और मित्र का मिला जुला रूप है।
    वो भाई ही होता है-
    जिसके साये में फी़की पड़ती हर धूप है।।

    वो भाई ही होता है-
    जो बचपन में लड़ता और झगड़ता है।
    वो भाई ही होता है-
    जो मुट्ठी में चुपके से रुपए रखता है।।

    वो भाई ही होता है-
    जिससे भाई-दूज और राखी सजते हैं।
    वो भाई ही होते हैं-
    जो बहन के घर जा कर भात भरते हैं।।

    वो भाई ही होता है-
    जो प्यारी सी भाभी लाता है।
    वो भाई ही होता है-
    जो चन्दन सा घर महकाता है।।

    वो भाई ही होता है-
    जिसके दम पर बहन निडर, निश्चिंत इतरती फिरती है।
    वो भाई ही होता है-
    जिसके कारण वंश-परंपरा आगे बढ़ती है।।

    वो भाई ही होता है-
    जिससे मैके का विस्तार है।
    वो भाई ही होता है-
    जो बहन के अभियान का आधार है।।

    सबसे सुंदर,सुदृढ़,सुदीर्घ रिश्ता है संसार का।
    कोई विकल्प कभी न मिलेगा भाई-बहन के प्यार का।।

    No comments

    Post a Comment

    Get Daily Updates

    Sign-up for FREE Regular Newsletter.

    Get It